Search

 
 
 

Ghatshila : कालाझोर गांव की वृद्ध महिला को 10 वर्ष से नहीं मिला व्हीलचेयर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाजपा मंत्री गीता मुर्मू मंगलवार को गालुडीह तथा कलाझोर ग्राम के दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक बुजुर्ग महिला गिलानी सिंह 70 वर्ष उम्र की है. उनका पैर टूटने से चलना फिरना मुश्किल हो गया है. करीब 10 साल से लाचार महिला को मदद के लिए न तो स्थानीय प्रतिनिधि न ही सरकारी पदाधिकारी ने कभी सुध ली. इसके कारण वृद्ध महिला को अभी तक व्हील चेयर नही मिला. गीता मुर्मू ने कहा कि जल्द से जल्द बीडीओ से मिलकर व्हील चेयर दिलवाने का प्रयास करूंगी. उपस्थित ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं को भी भाजपा जिला मंत्री गीता मुर्मू के समक्ष रखा. मौके पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पाल, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता महतो, सम्पा पदो, काली पदो, सोमा पदो, उषा पातर, अमृता साहाय आदि उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-teachers-came-forward-in-support-of-ichagarh-beeo-held-a-meeting/">Chandil

: ईचागढ़ बीइइओ के समर्थन में आगे आए शिक्षक, बैठक की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही