Search

 
 
 

घाटशिला : आलम वेलफेयर फाउंडेशन जमशेदपुर की संस्था ने 10 टीबी मरीजों को लिया गोद

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आलम वेलफेयर फाउंडेशन मानगो जमशेदपुर ने मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में टीबी के 10 मरीजों को गोद लेते हुए खाद्य सामग्री का वितरण किया. मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टूडू ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है कि क्षेत्र के टीवी मरीजों को गैर सरकारी संस्था द्वारा गोद लिया जा रहा है. इससे उन्हें बेहतर खानपान की सुविधा मिल सकेगी. इसे भी पढ़ें : बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-sdo-again-instructed-to-remove-encroachment-from-dhangarhi-settlement-3-times-u-turn-in-the-case/">बोकारो:

SDO ने फिर दिया धनगढ़ी बस्ती से अतिक्रमण हटाने का निर्देश, मामले में 3 बार यू-टर्न
उन्होंने आलम वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों से जानकारी ली कि घाटशिला प्रखंड में टीवी के कुल 350 मरीज हैं. इसमें प्रत्येक माह 35 से 40 मरीजों का रजिस्ट्रेशन होता है. उतने ही मरीज स्वस्थ होकर घर लौटते हैं. ऐसे में आप लोगों की संस्था ने किस आधार पर प्रखंड में 10 लोगों का चयन किया, यदि चयन करना है तो फिर क्षेत्रवार करें अन्यथा कम से कम 30 से 35 लोगों को गोद लें. संस्था के एस आलम ने बताया कि राज्यपाल का निर्देश है कि प्रत्येक प्रखंड से 10 लोगों का चुनाव कर उन्हें गोद ले. उसी आधार पर घाटशिला प्रखंड के 4 आदिम जनजाति तथा छह अन्य मरीजों का चयन किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही