Search

 
 
 

घाटशिला : शांति समिति की बैठक में उठी पेयजल एवं बिजली की समस्या

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : होली एवं शब-ए-बारात को लेकर धालभूमगढ़ थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में बीडीओ सबिता टोपनो, अंचलाधिकारी सदानंद महतो, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दास, पार्षद हेमंत मुंडा के साथ कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में थाना प्रभारी अवनीश कुमार व पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दास ने कहा कि होली एवं शब-ए-बरात में सभी लोगों को सचेत रहना है. सांप्रदायिक सदभाव को पहले की भांति बनाए रखना है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-flag-ground-is-ready-by-decorating-the-jmm-foundation-day/">गिरिडीह

: झामुमो स्थापना दिवस को लेकर झंडा मैदान सजधज कर तैयार

सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में दी गई जानकारी

सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित लोगों को बताया गया. बताया गया कि नाबालिग अगर गाड़ी चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके पिता को तीन साल की सजा हो सकती है. इसके अलावे सड़क सुरक्षा संबंधित और भी जानकारी दी गई. बैठक में पेयजल का मामला भी उठा. पेयजलापूर्ति एवं बिजली की समस्या न हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही