Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक व दंडाधिकारी के साथ एसडीओ ने की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारी के साथ शनिवार को बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि 14 मार्च से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है. सभी केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारी सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहें ताकि सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके. परीक्षा केंद्र में बिजली, पानी, बेंच डेस्क तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें. किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-acjm-gave-legal-information-on-the-conclusion-of-international-womens-day-week/">चांडिल

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के समापन पर एसीजेएम ने दी कानूनी जानकारी

दंडाधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने के बारे में बताया

उन्होंने नए दंडाधिकारियों को उनके कार्य के बारे में बताया. उन्होंने दंडाधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा कैसे सम्पन्न कराया जाय इसके बारे में भी बताया. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि दंडाधिकारी को छोड़कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकते हैं. यहां तक की विद्यालय के शिक्षक तथा कर्मचारी को भी मोबाइल ले जाना पूरी तरह वर्जित होगा. इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी बारीकी से चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, सदानंद महतो, बीडीओ सीमा कुमारी, सुप्रिया शर्मा, रीता मंडल सहित अन्य प्रखंड के बीडीओ, सीओ, बीईओ सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही