Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गालूडीह स्थित श्री श्री रंकनी मंदिर का मनाया गया द्वितीय स्थापना दिवस

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ देवीमठ फूलपाल घाटशिला की ओर से ठाकुरान डूंगरी बड़बिल गालूडीह स्थित श्री श्री रंकनी मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया. इस मौके पर शारदा विद्यापीठ के सचिव सुतपानंद महाराज ने बताया कि 108 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. कलश मंदिर में स्थापित करने के बाद पश्चिम बंगाल से आए पुजारी मोहित चटर्जी, देवाशीष भट्टाचार्य, मलय चटर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई. तत्पश्चात रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ फुलपाल, इरवाइन एड्वेंटिस्ट स्कूल, यूनिक ब्वॉयज जगन्नाथपुर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. [caption id="attachment_547906" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Ghatshila-Rankini-Mandir.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूजा करते सुतपानंद महाराज.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-campus-interview-started-in-indo-danish-tool-room/">आदित्यपुर

: इंडो डैनिश टूल रूम में कैंपस इंटरव्यू प्रारंभ

बोडाम व पटमदा की कीर्तन मंडली ने कीर्तन प्रस्तुत किये

उन्होंने बताया कि बोडाम तथा पटमदा की कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया. महाप्रसाद वितरण के बाद शाम को छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से रामकृष्ण मठ के महाराज स्वामी चिन्मयानंद महाराज, सत्यरूपानंद महाराज, स्मरणानंद महाराज, स्वामी आत्मानंद, स्वामी ध्यानेशानंद, स्वामी गणपति महाराज आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमंत पानी, जयप्रकाश, अचिंत राजक, देवाशीष गिरी, सोमनाथ गिरी सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही