Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रुसीका एक्सप्रेस की टीम बनी चैंपियन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दामपाड़ा क्षेत्र के लोहामालिया गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन ने फुटबॉल को किक मारकर किया. इस दौरान विधायक ने खिलाड़ी व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान किया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-head-of-tonto-panchayat-took-stock-of-the-houses-damaged-by-the-storm-and-rain/">चाईबासा

: टोंटो पंचायत की मुखिया ने आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का लिया जायजा

प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर खिलाड़ी प्राप्त कर सकते हैं नौकरी : विधायक

उन्होंने कहा कि पंचायत, प्रखंड, जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. आज झारखंड के 24 जिलाें में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी उसका लाभ मिलेगा. राज्य सरकार ने लोक कल्याणकारी योजना सर्वजन पेंशन योजना लागू किया है. आने वाले समय में छुटे हुए वैसे लाभार्थियों को भी राशन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जो आज तक बाहर रहे हैं. वहीं, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल खेल का महाकुंभ आयोजन करने की प्रशंसा की. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-lupungbera-residents-health-deteriorated-due-to-snakebite/">चक्रधरपुर

: सर्पदंश से लुपुंगबेड़ा निवासी की बिगड़ी तबीयत

फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें थी शामिल

वहीं, फाइनल मैच में रुसीका एक्सप्रेस घाटशिला ने मार्डी ब्रदर्स बहरागोड़ा को एक गोल से हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की. फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीम शामिल थी. प्रतियोगिता वीर सिद्धू कानू खेरवाल गांवता द्वारा आयोजित की गई थी. कमेटी के अध्यक्ष मंगल सोरेन, सचिव रामधन मुर्मू, ग्राम प्रधान नारायण सोरेन, मुखिया मानसिंह मुर्मू ने सक्रिय भूमिका निभाकर खेल प्रतियोगिता को संपन्न करवाया. इस अवसर पर झामुमो नेता कानू सामंत, रामदास हांसदा, जगदीश भकत, दुर्गा मुर्मू, करुणाकर महतो, अंपा हेम्ब्रम, कालीपत गोराई, काजोल डॉन, सतीश सीट, झंडू महतो, प्रताप दास, शिपू शर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-head-of-tonto-panchayat-took-stock-of-the-houses-damaged-by-the-storm-and-rain/">चाईबासा

: टोंटो पंचायत की मुखिया ने आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही