Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल में पिछले 15 दिनों से मौसम खुशमिजाज रहा. रूक-रूक कर बारीश होने से और बादल छाये रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत थी. लेकिन रविवार को जैसे ही बादल छंटा गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया. सुबह 8 बजे ही धूप की तपीश से शरीर जलने लगा. दिन के 12 बजते-बजते अनुमंडल क्षेत्र का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया. धूप की तपीश के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. 12 बजे के बाद घाटशिला की सड़कों पर सन्नाटा छा गया. हालांकि मौसम विभाग की माने तो मंगलवार से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और तीन चार दिनों तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने मोचा तुफान के आने की संभावना व्यक्त की है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-files-were-not-found-properly-in-the-meeting-of-the-estimates-committee-the-chairman-expressed-his-displeasure/">चाईबासा
: प्राक्कलन समिति की बैठक में दुरुस्त नहीं मिली फाइलें, सभापति ने जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]

Leave a Comment