Search

 
 
 

घाटशिला : थर्ड रेल लाइन पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारत सरकार के रेल सुरक्षा आयोग दक्षिण पूर्वी रेल सर्कल के कमिश्नर रेलवे सेफ्टी एएम चौधरी मंगलवार की शाम लगभग सात बजे घाटशिला से चाकुलिया रेलवे स्टेशन तक थर्ड लाइन पर स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल किया. स्पीड ट्रायल के लिए घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ट्रायल ट्रेन सज धज कर तैयार खड़ा था. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी एएम चौधरी शाम को घाटशिला स्टेशन पहुंचने के बाद काफी देर स्टेशन के अंदर तकनीकी जानकारी ली. बताया जा रहा है कि कमिश्नर रेल सेफ्टी के द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद है थर्ड लाइन पर स्पीड का निर्धारण किया जाएगा उम्मीद है कि प्रति घंटा 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलेगी. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-mr-saudagar-singh-ghatwar-football-tournament-organized/">कोडरमा

: स्व. सौदागर सिंह घटवार फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 8 टीमों ने लिया हिस्सा

चाकुलिया से घाटशिला तक 34.5 किलोमीटर थर्ड लाइन तैयार

[caption id="attachment_424831" align="aligncenter" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Ghatshila-Speed-Train-1.jpg"

alt="" width="1080" height="590" /> घाटशिला स्टेशन पर अधिकारियों से बात करते सेफ्टी कमिश्नर.[/caption] थर्ड लाइन का काम कर रही कंपनी के ई सी के जनरल मैनेजर नवजीत करूआ तथा प्रोजेक्ट मैनेजर आर ई केशवबलू ने बताया कि चाकुलिया से घाटशिला तक पुल तीन मेजर स्टेशन को पढ़ा धालभूमगढ़ घाटशिला इसके बीच में 4 मेजर ब्रिज बनाए गए हैं जबकि 44 - सामान्य पुलिया है इसके अलावा 7 लेवल क्रॉसिंग मानव सहित बनाया गया है उन्होंने बताया कि समय सीमा से लगभग 8 माह पहले कार्य पूरा किया गया है. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-middle-aged-dies-due-to-drowning-in-drain-police-is-investigating-the-matter/">राजनगर

: नाला में डूबने से अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

नीमपुरा से लेकर आदित्यपुर तक 3 फेज में बन रही थर्ड लाइन

पश्चिम बंगाल के नीमपूरा से लेकर आदित्यपुर याद तक 3 फेज में थर्ड लाइन का निर्माण किया जा रहा है इसमें प्रथम फेज निमपुरा कलाइकुंडा एवं चाकुलिया स्टेशन तक किया गया. है इसके अलावा चाकुलिया से सालगाझरी एवं आदित्यपुर यार्ड तक कुल 130 किलोमीटर थर्ड लाइन निर्माण का कार्य किया जाएगा प्राक्कलन के संबंध में बताया जाता है कि लगभग 12 सौ करोड़ की लागत होगी परंतु निर्माण के दौरान कई अन्यउपयोगी पुल पुलिया अंडर पास आदि का निर्माण नहीं होता है जिसके कारण प्राक्कलन कम अधिक होने की संभावना रहती है या योजना आरबीएनएल के अधीन कई ठेका कंपनी कार्य कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही