Search

 
 
 

घाटशिला : मऊभंडार ओपी के एसआई के खिलाफ क्षेत्र के ग्राम प्रधान गोलबंद

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मऊभंडार ओपी के एसआई द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर क्षेत्र के ग्राम प्रधान गोलबंद होने लगे हैं. बुधवार को कीताडीह माझी अखाड़ा में माझी बाबा प्रसाद हांसदा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है. बैठक में मऊभंडार ओपी के दारोगा अनिल कुमार द्वारा माझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन को कॉलर पकड़ कर जातिसूचक अश्लील गाली गलौज करते हुए व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए ओपी से बाहर निकाल दिए जाने की घोर निंदा की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-drain-cleaning-campaign-started-in-the-city-council-area-on-the-instructions-of-the-deputy-commissioner/">चाईबासा

: उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में नाली का सफाई अभियान शुरू

बहादुर सोरेन के साथ ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे

थाना के दारोगा अनिल कुमार ने देश विचार सचिव के साथ एक असामाजिक तत्व की तरह व्यवहार किया गया. इसे माझी बाबा ग्राम प्रधान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. उक्त दारोगा के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस अधिकारी घाटशिला को ज्ञापन ग्राम प्रधान माझी बाबा के द्वारा सौंपा जाएगा. मौके पर उपस्थित माझी परगना के सदस्य एवं ग्राम प्रधान गौर मोहन सिंह, छोटू सिंह, सुनाराम सोरेन, सुधीर कुमार सोरेन, बायला माझी, रायसेन मुर्मू, जयपाल मुर्मू, बादल चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही