Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला स्थित बड़ाजुड़ी पंचायत के डोरकासाई गांव के ग्रामीणों ने पंचायत भवन में पूर्व उप मुखिया ललित कृष्ण भकत को घंटों घेरे रखा और अभद्र व्यवहार किया. ग्रामीणों को उग्र देख पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ललित भकत को मुखिया कक्ष में अंदर से बंद कर दिया गया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और कक्ष के बाहर काफी देर तक हंगामा करते रहे. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flat-was-being-built-on-government-land-in-bagunhatu-special-officer-stopped-the-construction-and-sealed-the-building/">जमशेदपुर
: बागुनहातू में सरकारी जमीन पर बन रहा था फ्लैट, विशेष पदाधिकारी निर्माण रोकवाकर भवन सील कराया
: सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री जब्त, एसडीओ-डीएसपी ने की कार्रवाई
: बागुनहातू में सरकारी जमीन पर बन रहा था फ्लैट, विशेष पदाधिकारी निर्माण रोकवाकर भवन सील कराया
शादी को लेकर हुआ था विवाद
इस संबंध में मुखिया रायश्री सामद और पंसस छायारानी साव ने बताया कि 24 अप्रैल को डोरकासाई गांव की एक युवती की शादी पिताजुड़ी गांव के युवक से कराई गई थी. युवती बड़ाजुड़ी स्कूल की कक्षा 9वीं में पढ़ती है. इस मामले में सूचना किसी ने चाइल्ड लाइन को दे दी. शादी के दिन चाइल्ड लाइन की टीम युवती के घर पहुंची और उम्र सम्बंधित प्रमाण की जांच की. इस दौरान उम्र संबंधी कोई अड़चन नहीं मिलने पर चाइल्ड लाइन की टीम लौट गई. युवती के घर वालों ने आरोप लगाया कि इसकी सूचना गांव के पूर्व उप मुखिया ललित कृष्ण भकत ने ही टीम को दी थी. इस पर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी हुई थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-seized-building-material-kept-on-the-road-sdo-dsp-took-action/">चक्रधरपुर: सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री जब्त, एसडीओ-डीएसपी ने की कार्रवाई
Leave a Comment