Search

 
 
 

घाटशिला : सिटी सेंटर के निर्माण को लेकर फाउंडेशन की हो रही खुदाई में पूर्व सांसद के घर का गिरा दीवार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला सिटी सेंटर निर्माण को लेकर चल रही खुदाई के कारण पूर्व सांसद आभा महतो की दीवार शुक्रवार को गिर गया. साथ ही घर गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है. इसके अलावे आसपास रहने वाले लगभग आधे दर्जन लोगों को भी मकान ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है. इसको लेकर नमिता महतो एवं आभा महतो ने अंचलाधिकारी से लिखित शिकायत की गई है. शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर घाटशिला सिटी सेंटर का निर्माण कर रहे संवेदक को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी खुदाई कर दिए हैं सुरक्षा मानकों को ध्यान में नहीं रखा गया है. [caption id="attachment_451259" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Ghatshila-Wall.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यस्थल का निरीक्षण करते सीओ.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maa-kali-will-be-buried-in-the-imaginary-temple-of-rajasthan-in-hirapur-park-market/">धनबाद

: हीरापुर पार्क मार्केट में राजस्थान के काल्पनिक मंदिर में विरोजेंगी मां काली

तत्काल काम बंद करने का दिया आदेश

उन्होंने तत्काल काम बंद करने का निर्देश देते हुए सारे कागजात के साथ ऑफिस में उपस्थित होने को कहा. इसके अलावा उनके दीवार से सटे जितने भी रैयतदार वहां हैं सभी को कार्यालय में तलब किया. लोगों का आरोप है कि घाटशिला सिटी सेंटर निर्माण के पहले कम से कम जितनी खुदाई की जानी थी इतनी ऊंची गार्डवाल बना दिया होता तो यह परिस्थिति उत्पन्न नहीं होती ना ही किसी तरह के जान माल के खतरे का आसार बनता. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही