Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड मुख्यालय के बाहर लगा वाटर कूलर लोगों के लिए वरदान से कम नहीं

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड मुख्यालय के बाहर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लगाया गया वाटर कूलर किसी वरदान से कम नहीं है. क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी से परेशान आम लोगों को शीतल पेयजल संजीवनी का काम कर रहा है. प्रखंड एवं अंचल मुख्यालय में अपनी समस्या को लेकर दूरदराज से आने वाले सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग हों या स्कूल कॉलेज के बच्चे, ठेला-खोमचा लगाने वाले लोग सभी इस वाटर कूलर से ठंडा पानी लेकर अपनी प्यास बुझाते हैं. यहां के पदाधिकारियों के लिए दुआ करते हैं. बाहर में 15 रुपया प्रति बोतल पानी खरीदना पड़ता है. इतना ही नहीं रात के समय भी आसपास के लोग वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने प्रखंड मुख्यालय में देखे जाते हैं. इसलिए एक तरह से गर्मी के समय में यहां के लोगों के लिए यह वाटर कूलर वरदान से कम नहीं है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-inauguration-of-public-relations-office-of-dr-goswami/">चाकुलिया

: डॉक्टर गोस्वामी के जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही