Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला क्षेत्र में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने उमस भरी गर्मी में राहत की सांस ली. सुबह धूप खिली रही. वहीं दोपहर होते ही मौसम ने करवट ली. इसके बाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों में गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई. लगभग एक घंटे तक बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत का अहसास हुआ. इस बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वही दोपहर लगभग 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत व्यवस्था एवं संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. ओलावृष्टि से तापमान में भी लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. जमकर हुई बारिश से छोटे-बड़े तालाब व नालों में पानी भर जाने से पशु पक्षियों को भी राहत मिली है. ज्ञात हो कि पिछले 18 मार्च को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-on-the-initiative-of-the-deputy-chief-the-water-tower-of-dholabeda-sabar-tola-was-repaired-got-rel/">डुमरिया
: उप प्रमुख की पहल पर धोलाबेड़ा सबर टोला के जल मीनार की हुई मरम्मत, मिली राहत [wpse_comments_template]
घाटशिला : तेज बारिश व ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना

Leave a Comment