Search

 
 
 

घाटशिला : कॉलेज के एनसीसी का कार्य प्रशंसनीय - कर्नल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सभी गतिविधियों का निरीक्षण शनिवार को 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जीके मिश्रा ने किया. इस दौरान उन्होने कॉलेज के एनसीसी कार्यालय एवं एनसीसी कार्यक्रम का निरीक्षण किया और कैडेट्स से भी मुलाकात की. उसके बाद महाविद्यालय के कमरा संख्या 24 में एनसीसी द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जीके मिश्रा का स्वागत किया तथा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cgm-awarded-five-players-who-performed-better-in-various-sports/">किरीबुरू

 : विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों को सीजीएम ने किया पुरस्कृत

प्राचार्य ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित 

उनके साथ आए सूबेदार मेजर रंजन थापा एवं सूबेदार दल बहादुर रेश्मी को भी प्राचार्य ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. तत्पश्चात अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य डा. चौधरी ने घाटशिला महाविद्यालय में पूर्व से स्थापित एक प्लाटून एनसीसी की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र का बड़ा महाविद्यालय है. एनसीसी में योगदान कर विद्यार्थी काफी अच्छा कर रहे हैं. इसलिए इस महाविद्यालय में पूर्व से स्थापित एक प्लाटून एनसीसी से बढ़ाकर एक कंपनी किया जाए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-11-including-vikas-singh-hete-and-sial-acquitted-in-arms-act-case/">जमशेदपुर

: आर्म्स एक्ट के मामले में विकास सिंह हेते और सियाल समेत 11 बरी

कर्नल मिश्रा ने कैडेट्स को पुरस्कृत किया

कर्नल जी के मिश्रा ने कहा कि घाटशिला महाविद्यालय की एनसीसी गतिविधियां अति प्रशंसनीय है. उनकी कोशिश होगी इस महाविद्यालय में एक कंपनी स्थापित किया जाए. मौके पर कर्नल मिश्रा ने एनसीसी के बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैडेट्स को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के अंत में प्रो. इंदल पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक ने किया. मौके पर डॉ. एसके सिंह, डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. कंचन सिन्हा, प्रधान सहायक मणिन्द्र मार्डी के अलावे काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cgm-awarded-five-players-who-performed-better-in-various-sports/">किरीबुरू

 : विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों को सीजीएम ने किया पुरस्कृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही