Search

 
 
 

घाटशिला: जनप्रतिनिधियों से मायूस राजस्टेट के युवाओं ने खुद की नाली की सफाई

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): राजस्टेट फ़ुट्बॉल मैदान में कई वर्षों से नाली की समस्या से ग्रामवासियों ने कई जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया. नाली जाम होने के चलते मैदान में बार-बार पानी जमा हो रहा था. इससे मैदान पूरी तरह ख़राब होने के कगार पर पहुंच गया था. जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई पहल नहीं होने पर अंतत: राजस्टेट के लोगों ने खुद ही सफ़ाई करने का निर्णय लिया. पिछले तीन दिन से मेहनत कर नाली की सफ़ाई की गई. मौके पर युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, काशीनाथ नमाता, टीटू नमाता, जोबरा नमाता, छोटू नमाता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: मांडर">https://lagatar.in/avinash-pandey-said-on-the-victory-in-mandar-by-election-the-public-expressed-confidence-in-the-congress/">मांडर

उपचुनाव में मिली जीत पर बोले अविनाश पांडे, जनता ने कांग्रेस पर जताया विश्वास

इसी मैदान में होते हैं महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम

गौरतलब है कि इसी मैदान में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित होता है. लोगों का कहना है कि कार्यक्रम के ठीक दो दिन पहले साफ सफाई होती है. लेकिन कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद न तो कोई सफ़ाई वाला आता है न ही कोई सरकारी अधिकारी-कर्मचारी देखने आते हैं. 26 जनवरी को भी यह समस्या बीडीओ के सामने रखा गई था, लेकिन वहां से भी किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई. अब ग्रामवसियों ने पूरी ज़िम्मेदारी अपने हाथ में ली और साफ-सफाई का कार्य पूरा किया. इसे भी पढ़ें: 2015">https://lagatar.in/in-11-by-elections-held-since-2015-congress-jmm-made-a-record-of-winning-10-seats-bjp-won-only-1-seat/">2015

से हुए 11 उपचुनावों में कांग्रेस-जेएमएम ने 10 सीट पर जीत का बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ 1 सीट जीती बीजेपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही