Search

 
 
 

घाटशिला : नुआगांव में बंद घर का ताला तोड़कर 50 हजार नकद समेत कई सामानों की चोरी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के नुआगांव में बुधवार की देर रात स्व. स्वपन चटर्जी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना का अंजाम दिया. चोर घर में मौजूद अलमीरा को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे पचास हजार नकद, एक मोटे सोने की चेन, बैंक के पासबुक समेत कई समान लेकर चलते बने. इसकी जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शंभु प्रसाद गुप्ता गुरुवार की शाम मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-players-auction-for-baharagora-premier-league/">बहरागोड़ा

: बहरागोड़ा प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

पुलिस कर रही लिखित शिकायत का इंतजार

गृहस्वामी स्व. स्वपन चटर्जी की पत्नी माधवी चटर्जी ने बताया कि उनका बच्चे कोलकाता में नौकरी करतें हैं. वह अपने छोटी बेटी के साथ कोलकाता बेटा और बड़ी बेटी का पास 29 सितंबर को गई थीं. गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी. इसके बाद वह इंटरसिटी ट्रेन से गुरुवार की शाम घाटशिला पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. घर दो तीन तालों को चोरों ने तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चलेगा की क्या-क्या चोरी हुई है. घाटशिला थाना प्रभारी शंभु गुप्ता ने कहा कि चोरी की घटना हुई है, लेकिन क्या क्या चोरी हुआ है, महिला के लिखित रुप से देने के बाद भी पता चलेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी हो की दुर्गा पूजा से लेकर छठ तक हर साल घाटशिला क्षेत्र में चोरी की घटना में बेतहासा वृद्वि हो जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही