Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आईसीसी कंपनी के पूर्व कर्मचारी के घर दो लाख की चोरी

Ghatshils (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के नुआग्राम स्थित आईसीसी कंपनी के पूर्व कर्मचारी अशोक सीट के घर का ताला तोड़कर चोरों ने गहने समेत नकद 30 हजार रुपए की चोरी कर ली. घटना को चोरों ने शुक्रवार की रात को अंजाम दिया. सुबह चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामी अशोक सीट ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो मौके पर पहंचे और जांच पड़ताल की. पुलिस चोर द्वारा तोड़े गए टेल को जब्त कर थाने ले गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-water-crisis-is-getting-deeper-in-kheduya-panchayat/">बहरागोड़ा

 : खेड़ूया पंचायत में गहराता जा रहा है जल संकट

घर पर रहते हैं केवल पति-पत्नी

अशोक सीट की पत्नी सुषमा सीट ने बताया कि वे अपने पति के साथ रामनवमी की शोभायात्रा देखने गई थी. रात को वापस आने पर देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखा अलमारी भी क्षतिग्रस्त है. इस घटना में चोरों ने लगभग 62 हजार रुपए के सोने की चेन, दो अंगूठी, एक सोने का लॉकेट, दो नथुनी, तीन चांदी की अंगूठी तथा अलमीरा में रखा 30 हजार रुपये कैश चुरा ले गए. सुषमा सीट ने बताया कि आस-पास के लोगों को भी घटना की जानकारी दी गई, पर अब तक चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला. घर पर अकेले दोनों पति-पत्नी ही रहते हैं. बेटी की शादी हो चुकी है जबकि पुत्र बाहर रहता है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कोई जानकार व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है. Photo : tuti almari dikhati Sushma shit.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही