Search

 
 
 

Ghatshila : धान रोपनी में आयी तेजी, रोपनी के लिए कम पड़ रहे मजदूर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला क्षेत्र में हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. यह खुशी खेत में लहलाहाते धान का बिचड़ा को देखकर हो रही है. प्रखंड के किसान धानरोपनी के कार्य में जुटे हुए हैं. इस वर्ष विलंब से बारिश होने के कारण धानरोपनी का कार्य समय पर नहीं हो पाया था. परंतु विलंब से ही सही बारिश शुरू हुई. इससे धानरोपनी में तेजी आई. आज भी किसान खेतों में धनरोपनी करा रहे हैं. प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र के किसानों ने बताया कि लगभग 60 से 70 प्रतिशत धान की रोपनी की जा चुकी है. दामपाडा क्षेत्र के किसान मोहन महंती एवं कालाझोर गांव के किसान काला चांद सरकार ने बताया कि बारिश देर से हुई पर रोपनी का काम हो रहा है. स्थिति ऐसी उत्पन्न हो गई है कि रोपनी के लिए मजदूर की कमी हो गई है. इसके कारण किसानों को अपने से भी रोपनी करना पड़ रहा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-10-thousand-workers-from-jamshedpur-will-go-to-ranchi-in-bjyms-23rd-rally/">Jamshedpur

: भाजयुमो की 23 की रैली में जमशेदपुर से 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे रांची
किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में बहुत सारे धन के बीज बाजार में उपलब्ध है जो कम समय में ही फसल तैयार हो जाता है कई बीज ऐसे हैं जो 90 दिन में ही फसल तैयार हो जाएगा उसी बीज का किसान अधिक उपयोग कर रहे हैं. आसपास के इलाके में धानरोपनी का कार्य जारी है. प्रखंड की सभी पंचायत में धानरोपनी हो रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही