Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : चालकडीह में तीन दिवसीय बड़ाम पूजा का हुआ शुभारंभ

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के चालकडीह में शनिवार को तीन दिवसीय बड़ाम पूजा का शुभारंभ हुआ. बड़ाम पूजा कमेटी चालकडीह राजस्टेट की ओर से आयोजित इस पूजा का शुभारंभ 33 कोटी देवी-देवताओं के जागरण एवं आह्वान से किया गया. शनिवार को पूजारी समेत दर्जनों भक्तों ने बड़ाबांदा तालाब से घट लाकर पूजा स्थल पर स्थापित किया. घट लाने के दौरान दर्जनों भक्त देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए प्रचंड धूप में अपने शरीर पर कोड़े बरसा रहे थे. उन्हें संभालने क लिए दर्जनों लोग साथ चल रहे थे. थाना परिसर से लेकर राजस्टेट तक दर्जनो स्थानों पर घट लेकर जा रहे पूजारी ओर झुपान कर रह भक्तों के हल्दी पानी से पांव धोने के साथ पुष्पों की माला पहनाया जा रहा था. कई बच्चे एवं युवतियां पहले से ही सड़क पर लेट जा रहे थे, और उनके उपर से पूजारी गुजर रहे थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-allegations-of-using-substandard-material-in-patkita-school-building-construction-work/">मुसाबनी

: पाटकिता विद्यालय भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

1942 से लगातार हो रही पूजा

पूजा स्थल पर घट के पहुंचने के बाद बली की परंपरा निभाई गई और उसके बाद पूजा अर्चना का दौर शुरु हो गया. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. इस पूजा के तीसरे दिन रविवार को जुबनी को विदाई देने के लिए सैंकड़ो की भीड़ जुटेगी और हरिणदुकड़ी तक महिलाओं द्वारा जुबनी को विदाई दिया जाएगा. इसके बाद वही पर महाभोग का वितरण किया जाएगा. इस पूजा के संबंध में कमेटी के अध्यक्ष रवि बेहरा, सचिव शंकर बेहरा, बासु बेहरा, सुरज बेहरा, करण बेहरा आदि ने बताया कि यह पूजा 1942 से पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है. तब से लेकर अब तक लगातार इस पूजा का आयोजन क्षेत्र के सुख समृद्वि, बेहतर बारिश और लोगों को गंभीर बीमारी से बचाव के लिए हो रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-daffodil-house-winner-in-inter-junior-house-badminton-at-govind-vidyalaya/">जमशेदपुर

: गोविंद विद्यालय में इंटर जूनियर हाउस बैडमिंटन में डेफोडिल हाउस विजेता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही