Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : 12 पंचायत के वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Advertisement
Advertisement
  • पंचायती राज विभाग की ओर से दिया रहा प्रशिक्षण 
Rajesh Chowbey Ghatshila :  पंचायती राज विभाग की ओर से प्रखंड सभागार एवं धरमबहाल पंचायत भवन में 12 पंचायत के वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज गुरुवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत परिचय एवं प्रशिक्षण से अपेक्षाओं पर चर्चा के साथ हुई. सत्र के पहले दिन 73वें संविधान के संशोधन की मुख्य बातें, वर्तमान में ग्राम पंचायतों में सदस्यों की भूमिका और चुनौती की स्थिति की समझ , इसके कारकों की पहचान, अनुसूचित क्षेत्र/ सामान्य क्षेत्र की ग्राम सभा एवं परिस्थिति विश्लेषण कर प्रतिभागियों की समझ की जानकारी दी गयी.

इन विषयों पर विस्तार से वार्ड सदस्यों में समझ विकसित की गयी

भोजन के बाद के सत्र में पंचायत के जनप्रतिनिधियों में नेतृत्व के क्षमता निर्माण, ग्राम पंचायत की संरचना एवं उसकी समझ, ग्राम पंचायत की कार्यकारिणी, स्थायी समितियां एवं ग्राम पंचायत समन्वय समिति के गठन, कार्यकलाप एवं इन सभी में वार्ड सदस्यों की भूमिका पर विस्तृत रूप से एकल सामूहिक एवं दृश्य श्रव्य माध्यमों का प्रयोग करते हुए विस्तार से समझ विकसित की गयी. मॉडल ग्राम पंचायतों के वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों को अभिप्रेरित किया गया. पंचायती राज विभाग की तरफ से मास्टर ट्रेनर अजय कुमार मिश्र एवं बिश्वरूप चटर्जी ने प्रशिक्षण मे अपना योगदान दिया. सीएसओ कला मंदिर की तरफ से संस्था के रिसोर्स पर्सन मीना दिग्गी, गीता सोरेन, रायमत मार्डी एवं अंजली टुडु ने सक्रिय योगदान दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही