Search

 
 
 

घाटशिला : आवासीय विद्यालय ऊपर पावड़ा के तीन छात्र कोरोना पॉजिटिव

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल में तेजी से कोरोना पांव पसारने लगा है. सबसे पहले चाकुलिया में कोरोना विस्फोट हुआ. उसके बाद डुमरिया प्रखंड में और बुधवार को घाटशिला प्रखंड में . राजकीय अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय ऊपर पावड़ा में तीन छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. तीनों बच्चों को विद्यालय में ही रखा गया है. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि छात्रावास को पूरी तरह से सेनेटाइज कराने के बाद बच्चों को अलग कमरे में रखने से पूर्व उसे भी सेनेटाइज कराया गया है. विद्यालय के 120 लोगों का कोरोना जांच किया गया. इसमें शिक्षक तथा छात्र शामिल है. उन्होंने कहा कि तीनों बच्चों में कोई सिम्टम्स नहीं पाया गया है इसके बावजूद जांच में पॉजिटिव पाया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-got-guidance-in-choosing-the-right-career-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में छात्रों को मिला सही करियर चुनने का मार्गदर्शन

किट की कमी के कारण सभी मरीजों की नहीं की जा रही जांच

बच्चों को दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है. बच्चों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है. इस बीच तीन बार जांच किया जाएगा. तब-तक नियमित रूप से दवा लेते रहना है. छात्रावास में रह रहे शिक्षक को भी इस संबंध में निर्देश दिया गया है. डॉक्टर टुडू ने बताया कि अस्पताल में भी जांच शुरू कर दी गई है. परंतु किट की कमी होने के कारण सभी मरीजों का जांच नहीं किया जा रहा है. थोड़ा भी सस्पेक्टेड होने पर उसकी जांच की जा रही है 2,000 से अधिक जांच किट उपलब्ध है. जांच में अनुमंडल अस्पताल के निगरानी निरीक्षक दुलाल हांसदा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pm-housing-construction-work-stopped-sought-extortion-complaint-lodged/">आदित्यपुर

: पीएम आवास निर्माण कार्य रोका, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही