Search

 
 
 

Ghatshila : दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल, एक एमजीएम रेफर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के खरस्वती गांव के समीप शनिवार को दो बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायल को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ विकास भेंगार ने प्राथमिक उपचार कर घायल रामचंद्र हांसदा को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. जबकि अन्य दो घायल शंभू सबर एवं लखींद्र सबर का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में गंभीर रूप से घायल रामचंद्र हांसदा ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ कोड़ासोल गांव से ढाकाकंबल गांव जा रहे थे वहीं विपरीत दिशा से दो युवक आकर सीधे बाइक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पत्नी को चोट नहीं लगी है. जबकि गंभीर रूप से घायल शंभू सबर हलुदबनी गांव का रहने वाला जबकि लखविंदर सबर राजाबासा गांव निवासी हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-raised-questions-on-the-allocation-process-of-tin-shed-shops-in-kadma/">Jamshedpur

: कदमा में टीन शेड की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया पर सरयू ने उठाया सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही