Search

 
 
 

घाटशिला : घाटशिला में हुआ मूसलाधार बारिश, पड़े ओले

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला में शनिवार की दोपहर मूसलाधार बारिश के साथ जमकर ओला पड़ा. लगभग 2 घंटे की बारिश से घाटशिला शहरी क्षेत्र में जाम पड़े नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे चारों तरफ दुर्गंधी फैलने लगा. सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल है हो गया. सबसे बुरा हाल तो पुराना यूबीआई बैंक के समीप सड़क पर नाली का पानी 2 फीट तक जमा हो गया. [caption id="attachment_583123" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Ghatshila-Ola.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क पर बिछा पड़ा बर्फ.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dogola-chaita-on-march-26-in-dak-bungalow-premises/">चाकुलिया

: डाक बंगला परिसर में दोगोला चैता 26 मार्च को

सब्जी व आम के मंजर को हुआ नुकसान

मूसलाधार बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया वहीं सब्जी के फसल तथा आम को काफी नुकसान हुआ है. हालांकि गरमा धान के लिए एक तरह से वरदान साबित होगा. पानी के अभाव में धान की फसल को काफी नुकसान हो रहा था. मूसलाधार बारिश से खेत में भी पानी जमा हो गया है. ज्ञात हो कि पिछले 5 महीने से क्षेत्र में एक बूंद बारिश नहीं होने से नदी नाले सब सूखने के कगार पर थे. पशु पक्षी को भी पानी के लिए परेशानी होने लगी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही