Search

घाटशिला : श्याम वार्षिक महोत्सव पर मऊभंडार शिव मंदिर से निकाली गई निशान यात्रा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : श्याम परिवार मऊभंडार घाटशिला की ओर से श्री श्याम वार्षिक महोत्सव पर रविवार को मऊभंडार शिव मंदिर से सर्कस मैदान दहीगोड़ा तक विशाल निशान यात्रा निकाली गई. बाबा श्याम के निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज की महिला तथा पुरुष शामिल हुए. पूरे रास्ते बाबा श्याम की जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा. निशान यात्रा सर्कस मैदान पहुंचकर संपन्न हुई. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/peertand-the-workers-listen-to-the-mind-of-the-prime-minister-and-said-that-they-get-inspiration-from-this/">पीरटांड़

: कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुन कहा इससे मिलती है प्रेरणा

रात्रि 8 बजे से होगा भजन का आयोजन

श्याम महोत्सव के दौरान संध्या 7 बजे अखंड ज्योति एवं श्रृंगार दर्शन, संध्या 7.30 बजे छप्पन भोग प्रसाद के बाद रात्रि 8 बजे से भजन अमृत वर्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से कोलकाता के कलाकार प्रकाश मिश्रा, प्रयागराज से रोमा निषाद, टाटानगर से शोमी चौधरी एवं महावीर अग्रवाल भजन प्रस्तुत करेंगे. आयोजन में श्याम परिवार के सदस्य आनंद अग्रवाल, मूलचंद अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, पंकज साना, राकेश अग्रवाल, शंकर लाल गुप्ता आदि मुख्य रूप से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//