Search

 
 
 

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर प्रांगण में स्थित "प्रयास-महिला सशक्तिकरण की ओर एक पहल" प्रशिक्षण केंद्र के 9वें बैच के प्रशिक्षुओं को मंगलवार को मल्टीमीडिया हॉल में सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में घाटशिला अंचलाधिकारी राजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि राजीव कुमार, विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार, विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आरजी चौमाल एवं प्रयास प्रशिक्षण की प्रभारी पी. लीला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. मुख्य अतिथि का स्वागत फलों की टोकरी प्रदान कर एवं मधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति से किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rail-teka-and-dahar-chhenka-movement-in-jharkhand-west-bengal-and-odisha-from-20/">चांडिल

: झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन 20 से

यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में होगी मददगार

विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षुओं का तहे दिल से स्वागत किया एवं कहा कि यह प्रशिक्षण आपको स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने में काफी मददगार साबित होगा. इसके उपरांत विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार ने मुख्य अतिथि को संबोधित करते हुए यह बताया कि वर्तमान में राजीव कुमार घाटशिला एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख पद पर आसीन हैं. साथ ही उन्होंने प्रयास के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम रूढ़िवादी सोच को खत्म करना एवं दूसरों पर आर्थिक रूप से आश्रित औरतों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं. इस कार्यक्रम में सास्वती राय पटनायक, सोमनाथ दे एवं विद्युत वरण चंद्र ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही