Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के आशा ऑडिटोरियम में शनिवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में घाटशिला अनुमंडल के प्रखंडों के मुखिया और पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण शिविर में विधवा, दिव्यांग और परित्यक्त महिला व अन्य लाभुकों की जांच कर योग्य लाभुकों का सत्यापन करने के संबंध में भी जानकारी दी गई. शिविर में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो, डीपीआरओ पंचायती राज डॉ रजनीकांत मिश्रा शाहिद विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-the-occasion-of-mahalaya-goddess-durga-was-invoked-by-dasayam-dance-in-chowka/">चांडिल

: महालया के मौके पर चौका में दासायं नृत्य से हुआ देवी दुर्गा का आह्वान

लाभुकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कार्यक्रम में बताया गया कि अनुमंडल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों का बैंक खाता आधार से जोड़ा जा चुका है. अब प्रखंड विकास पदाधिकारी की देख-रेख में अंकेक्षण दल द्वारा जांच किया जाना है. अंकेक्षण के दौरान लाभुकों की मृत्यु, पलायन या अन्य कारणों से अहर्ता खोने की स्थिति में उनका नाम पेंशन पोर्टल से हटा दिया जाएगा. विभागीय निर्देशानुसार वर्ष में दो बार सभी पेंशनरों का भौतिक सत्यापन एवं अंकेक्षण कराया जाना है. कार्यक्रम में मुखिया और पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया कि वे संबंधित पंचायत के लाभुकों की सूची तैयार करें. इस सूची के आधार पर लाभुकों की जांच कर रिपोर्ट सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक को भेजनी होगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-children-made-one-model-each-in-the-science-exhibition-in-delhi-public-school/">चक्रधरपुर

: दिल्ली पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए एक से एक मॉडल

अंकेक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा 

भौतिक सत्यापन 15 अक्टूबर से 27 तक किया जाएगा इसी प्रकार सूची संकलन का कार्य 28 एवं 29 अक्टूबर, नोटिस प्रेषित 30 एवं अक्टूबर दावा-आपत्ति 01 नवंबर से 5 नवंबर, विलोपन का कार्य 06 से 08 नवंबर तक किया जाना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही