Search

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में सहियाओं को दी गई प्रशिक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला परिसर में प्रखंड की सहियाओं को टीबी एवं गर्भवती महिलाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर मुख्य रूप से प्रशिक्षक के रूप में अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू एवं बीपीएम मयंक कुमार उपस्थित थे. डॉ. टुडू ने बताया कि प्रत्येक गांव में सहिया काम कर रही हैं परंतु सही तरीके से काम नहीं करने के कारण घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का रैंकिंग 73 प्रतिशत है जो कि अन्य अस्पताल से काफी कम है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-sent-the-accused-of-bicycle-theft-to-jail/">बहरागोड़ा

: साइकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

टीबी की लक्षण दिखने पर उसकी जांच कराएं

उन्होंने कहा कि गांव में ऐसी महिलाओं का खोज करें जिसकी महावारी बंद हो गई है. उसकी जांच करें यदि वह गर्भवती रहती है तो उसका रजिस्ट्रेशन कर 9 माह के अंदर तीन बार अनुमंडल अस्पताल में लाकर जांच कराएं. साथ ही साथ कुछ दंपत्ति के द्वारा गर्भनिरोधक उपाय किए जाते हैं उनकी भी सूची बनाएं. ऐसे में गांव में मात्र आपको 30 से 35 ही दंपत्ति मिलेंगे. उनकी नियमित जांच करें. डॉ. टुडू ने कहा कि गांव में किसी भी व्यक्ति में यदि टीबी के लक्षण दिखे तो उसकी पहचान कर जांच कराएं. जांच उपरांत यदि टीबी से ग्रसित पाया जाता है तो उसे अनुमंडल अस्पताल में रखकर इलाज किया जाएगा. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई. मौके पर काफी संख्या में सहिया दीदी उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//