Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आम की बागवानी को लेकर सखी मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को आम की बागवानी को लेकर मनरेगा योजना के तहत सखी मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. प्रशिक्षण शिविर में 18 पंचायत की सखी मित्र शामिल हुईं. प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीपीओ सुना राम किस्कू ने सखी मित्रों को आम की बागवानी के संबंध में जानकारी देते हुए खेत की खुदाई से लेकर रखरखाव, कीटनाशक आदि के संबंध में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि सखी मित्र प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गांव में जाकर लाभुकों को इसका प्रशिक्षण देगी. गर्मी के मौसम में बागवानी के लिए गड्ढा खुदाई की जाएगी इसके बाद बरसात के मौसम में पौधारोपण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-youth-accused-of-rape-sentenced-to-14-years-rigorous-imprisonment/">गोड्डा

: दुष्कर्म के आरोपी युवक को चौदह वर्ष सश्रम कारावास की सजा

आम की बागवानी के लिए एक पंचायत में कम से कम 5 लाभुक तैयार करना है

आम की बागवानी के लिए एक पंचायत में कम से कम 5 लाभुक तैयार करना है जिनके पास एक एकड़ जमीन हो वैसे लाभुक आम की बागवानी कर सकते हैं. मनरेगा योजना से लाभुकों को 5 वर्ष के लिए 3.50 लाख रुपया दी जाएगी. लाभुक इसी राशि से बागवानी की शुरुआत से लेकर अंत तक बागवानी की देखरेख करेंगे. साथ ही साथ इंटर क्रॉपिंग के तहत इसमें वे सब्जी की खेती कर आय का स्रोत बढ़ा सकते हैं. उन्होंने कहा कि एक एकड़ जमीन में 112 आम के पेड़ लगाए जाएंगे तथा चारों तरफ 80 पीस इमरती पेड़ लगेगा. प्रशिक्षण शिविर में कनीय अभियंता गौरव कुमार तथा बीपीएम शिवदास घोष ने भी सखी मित्रों को प्रशिक्षण के दौरान कई अहम जानकारियां दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही