Search

 
 
 

घाटशिला : किशोरियों और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण शुरू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : तेजस्विनी परियोजना के तहत 14 से 24 वर्ष की किशोरी व युवतियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मंगलवार को कालचीती पंचायत भवन में प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, प्रखंड प्रमुख शुशिला टुडु, उपप्रमुख गोपाल कृष्णा अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मु, मुखिया बैध्यनाथ मुर्मु, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा सोरेन एवं वार्ड सदस्य शामिल थे. कार्यक्रम में किशोरियों द्वारा स्वागत गान के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी गई. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dc-listened-to-peoples-complaints-in-public-meeting/">सरायकेला

: जनता मिलन कार्यक्रम में डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद

बीडीओ ने सभी को किया प्रोत्साहित

बीडीओ कुमार एस अभिनव ने सभी उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि यह एक बेहतर अवसर है. इसके जरिए किशोरी व युवतियां अपने आने वाले भविष्य को संवार सकती हैं. जिनकी पढ़ाई बीच में छुट गई थी और किसी कारणवश उनका सपना पूरा नहीं हो पाया था उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तेजस्विनी परियोजना से आसीत कुमार सिंह, प्रीति नमाता, तुलसी किस्कु, भानुमति महतो, मिंटू सीट, सुनील मंकी, नीतू रानी सिंह, पुष्पा गोराई,एवं सभी तेजस्विनी परियोजना के युवाओं प्रेरक और किशोरी महिला उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-on-october-12-the-23rd-birth-anniversary-of-galwan-shaheed-ganesh-hansda/">बहरागोड़ा

: गलवान शहीद गणेश हांसदा की 23वीं जयंती 12 अक्टूबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही