Search

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में एक साथ चार चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पिछले कई वर्षों से चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रही है. इसी बीच इस महीने चार चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिए जाने से अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक नहीं के बराबर रह गए हैं. इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर सोरेन ने बताया कि एक साथ 4 चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया. ऐसे में घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र एवं अनुमंडल अस्पताल को लेकर मात्र चार चिकित्सक रह गए हैं. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-training-given-to-health-workers-for-cataract-screening/">मझगांव

: मोतियाबिंद स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

एक चिकित्सक दो-दो शिफ्ट कर रहे हैं काम

इस संबंध में सिविल सर्जन से मांग किया गया कि अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों की व्यवस्था की जाए ताकि यहां काम चल सके. प्रत्येक दिन यहां लगभग 100 मरीज ओपीडी में आते हैं. अनुमंडल अस्पताल में एसएनसीयू, एमटीसी सहित कई अन्य यूनिट चलते हैं. अनुमंडल अस्पताल होने के कारण अन्य कई प्रखंडों के अस्पताल से भी मरीज यहां इलाज करने आते हैं. चिकित्सक की कमी के कारण एक चिकित्सक को दो-दो शिफ्ट में काम करना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//