Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आदिवासी छात्र संघ ने किया सीपी सिंह का पुतला दहन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिवासी छात्र संघ के द्वारा जिला अध्यक्ष सुपाई सोरेन के नेतृत्व में बुधवार को घाटशिला फूलडुंगरी चौक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाजपा नेता सीपी का सिंह का पुतला दहन किया गया. छात्र नेता ने बताया कि सीपी सिंह ने सभी प्रमुख समाचार पत्रों में संथाली भाषा के ओलचिकी लिपि में छापे गए झारखंड सरकार के विज्ञापन का विरोध किया है. इस पर आदिवासी छात्र संघ ने कड़ा विरोध जताया है. छात्र नेता सुपाई सोरेन ने कहा कि सीपी सिंह झारखंड सरकार का विरोध करें लेकिन संथाली भाषा या किसी झारखंडी भाषा का विरोध ना करें. झारखंड ने सभी राज्य के लोगों का सम्मान किया है ऐसे में सीपी सिंह के द्वारा झारखंड के ही भाषाओं का विरोध किया जाना गलत है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-if-the-problem-of-drinking-water-is-not-resolved-the-villagers-will-surround-the-block/">डुमरिया

: पेयजल की समस्या दूर नहीं हुई तो ब्लॉक का घेराव करेंगे ग्रामीण

भाजपा से कार्रवाई की मांग

भाजपा को ऐसे नेताओं पर लगाम लगाना चाहिए नहीं तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. संताली भाषा के विरोध पर सीपी सिंह को झारखंडियों से माफी मांगनी पड़ेगी नहीं तो भाजपा का भी विरोध किया जाएगा. यदि भाजपा सीपी सिंह पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो भाजपा को भी आदिवासी विरोधी समझा जाएगा. छात्र संघ के सदस्यों ने सीपी सिंह मुर्दाबाद, आदिवासी छात्र संघ जिंदाबाद, आदिवासी एकता जिंदाबाद का नारा लगाया. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुदाम हेंब्रम, कारू चरण मुर्मू, अजीत कुमार मूर्म, छीता हाॅसदा, मोहन हांसदा, तुरसी मार्डी, सकिला हांसदा, संतोशी मुर्मू, कारू हांसदा, लखन मार्डी, शुरूवाली हांसदा, शिवानी हांसदा सहित छात्र छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही