Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आदिवासी छात्र संघ ने कॉलेज के प्राचार्य को मटका भेंट किया

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिवासी छात्र संघ के अनुमंडल अध्यक्ष अजीत कुमार मुर्मू के नेतृत्व में शुक्रवार को घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी को मटका भेंट स्वरूप दिया गया. आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सुपाई सोरेन ने कहा कि कॉलेज में काफी छात्र-छात्राएं दूरदराज से आते हैं. वैसे छात्रों को ठंडा पानी पीने को मिले इस लिए मटका भेट किया गया. अजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि प्रत्येक कक्षा के बाहर महाविद्यालय की ओर से एक मटका रखा जाए, इससे छात्र-छात्राओं को पेयजल की असुविधा नहीं होगी. छात्र संघ की ओर से 2 मटका और एक सुराही महाविद्यालय को भेंट स्वरूप दिया गया. इसके अलावा कालेज प्रशासन से आग्रह किया गया कि प्रत्येक कक्षा के बाहर मटका में पानी भरक रखवाया जाए. मौके पर आदिवासी छात्र संघ के लखन मार्डी, राज मुर्मू के साथ कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-altar-construction-mandap-worship-and-rituals-of-idols-organized-for-sri-sri-lakshmi-narayan-mahayagya-i/">चक्रधरपुर

: ईचाहातु में श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हेतु वेदी निर्माण, मंडप पूजन व मूर्तियों का संस्कार कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही