Search

 
 
 

घाटशिला : बार भवन में अधिवक्ता स्वर्गीय दीपक मोहंती को दी गई श्रद्धांजलि

 
Ghatshila : घाटशिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता दीपक मोहंती का 18 जून की रात देहांत हो गया. घाटशिला बार एसोसिएशन की ओर से बार भवन में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय दीपक मोहंती की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. स्वर्गीय दीपक मोहंती घाटशिला के दाहीगोड़ा में रहते थे, लेकिन उनका घर चाकुलिया के मुड़ाठाकरा में है. सभी अधिवक्ताओं ने पेन डाउन कर अपने कार्य का बहिष्कार कर घर चले गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-74-years-tonto-panchayat-was-illuminated-by-electricity-the-villagers-rejoiced-with-joy/">चाईबासा

: 74 साल बाद बिजली से रौशन हुआ टोन्टो पंचायत, खुशी से झूम उठे ग्रामीण
श्रद्धांजलि सभा में बार के महासचिव रमा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि स्वर्गीय मोहंती काफी मिलनसार व्यवहार कुशल व्यक्ति थे. उनके निधन से हम सभी ने एक अच्छे अधिवक्ता को खो दिया है. मौजूदा समय में इसकी भरपाई संभव नहीं है सभी अधिवक्ताओं ने उनके परिवार की प्रति संवेदना प्रकट की. मौके पर अधिवक्ता दशरथ महतो, वीरेंद्र भगत, निखिल गुहो, मुनमुन दास, गौरंगो महतो, मनोरंजन महतो, वीरेंद्र भगत, शैलेंश सिंह, तपेश दास, तपन भगत, कृष्णा राउत आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही