Search

घाटशिला : शहीद स्मारक पर पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : टुमागडूंगरी क्रिकेट एसोसिएशन एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से मंगलवार को पुलवामा शहीदों को मौऊभांडार स्थित ताम्र प्रीतिभा मंच शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने शहीदों की याद में आयोजित होने वाले एरिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बल्लेबाजी कर किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-oppose-tata-steels-team-that-arrived-to-remove-encroachment/">जमशेदपुर

: अतिक्रमण हटाने पहुंची टाटा स्टील की टीम का बस्तीवासियों ने किया विरोध

राष्ट्रीय गीत और जयकारा के साथ कार्यक्रम की हुई समाप्ति 

मौके पर उन्होंने कहा कि आज ही के दिन एक साथ 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे. आतंकवादी द्वारा साजिश के तहत गाड़ी से भरा विस्फोटक सीआरपीएफ वाहन से टकराकर विस्फोट करा दिया गया था. उन्हीं वीर शहीद को नमन कर उन्हें याद किया गया. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के शौर्य चक्र से सम्मानित मोहम्मद जावेद ने कहा कि राष्ट्र के खातिर अपने जान की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. राष्ट्रीय गीत और जयकारा के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी. इस मौके पर मुखिया निताई मुंडा उप मुखिया रूपेश दुबे, रंजीत दत्ता, शंभू जेना, जय सिंह सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-showcause-to-563-pds-dealers-pending-aadhaar-seeding/">चाईबासा

: आधार सीडिंग लंबित रहने पर 563 पीडीएस डीलर को शोकॉज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp