GHATSHILA: पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू की 22वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक आवास पावड़ा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झामुमो नेता जगदीश भकत ने कहा स्वर्गीय मुर्मू घाटशिला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1957 से 1962 तक विधायक थे. घाटशिला महाविद्यालय के संस्थापक के साथ ही झारखंड आंदोलनकारी के रूप में भी जाने जाते हैं. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मऊभंडार के पूर्व कर्मी पूर्व देश परगना के पद पर भी थे. आज उनके बड़े पुत्र बैजू मुर्मू देश परगना का पद संभाल रहे हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administration-alert-regarding-bharat-bandh-on-monday-magistrates-deployed-in-the-district/">जमशेदपुर
: सोमवार को भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिले में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
: शेन इंटरनेशनल स्कूल में चेस प्रतियोगिता में लोयोला का छात्र बना चैम्पियन [wpse_comments_template]
: सोमवार को भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिले में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित
श्रद्धांजलि सभा के बाद उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. भगवान से उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना की गई. इस अवसर पर देश परगना बैजू मुर्मू, पुत्र दल गोविंद मुर्मू, मानिक मुर्मू, मुखिया पर्वती मुर्मू, मुखिया हीरालाल सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी रामदास हांसदा, नील कमल महतो, संदीप परीदा, निमाई कालिंदी एवं परिजन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: कांड्रा">https://lagatar.in/kandra-loyola-student-became-champion-in-chess-competition-at-shane-international-school/">कांड्रा: शेन इंटरनेशनल स्कूल में चेस प्रतियोगिता में लोयोला का छात्र बना चैम्पियन [wpse_comments_template]
Leave a Comment