Search

 
 
 

घाटशिला : दिवंगत शिक्षक को आशा ऑडिटोरियम में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अवध डेंटल कॉलेज के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर हुई दुर्घटना में शिक्षक दिवस के दिन जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के शिक्षक उज्जवल कुमार गुइन का निधन हो गया था. बुधवार को जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर स्थित आशा ऑडीटोरियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. गमगीन माहौल में इस सभा में जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने दिवंगत उज्जवल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. इस मौके पर जैसी स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी, सचिव मनोरंजन बक्शी, सदस्य नीलू दत्ता के साथ-साथ शिक्षक पार्थो प्रतिम घोष, अर्चना शर्मा, अर्पिता विश्वास, प्रधानाध्यापिका रीता मंडल के साथ-साथ काफी संख्या में विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Ghatshila-Divangat-1.jpg"

alt="" width="1160" height="868" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-three-day-football-competition-held-in-kamarhatu-concluded/">चाईबासा

: कमारहातु में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
दिवंगत शिक्षक की तस्वीर के सामने कई शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी व विद्यार्थी फफक कर रो पड़े उन्हें सहज विश्वास ही नहीं हो पा रहा था कि अब उज्जवल सर उनके बीच नहीं रहे. स्कूल में गेटमैन के भी आंसू छलक पड़े सभी को यह विश्वास कर पाना मुश्किल था कि अब कभी उज्जवल स्कूल नहीं आएंगे. श्रद्धांजलि सभा के बाद जेसी स्कूल के प्रधानाध्यापिका रीता मंडल ने कहा कि विश्वास नहीं होता कि उज्जवल स्कूल नहीं आएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही