Search

 
 
 

घाटशिला : वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता व बलिदान के दम पर लहराया तिरंगा - लखन मार्डी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति की अध्यक्षता में बुधवार को कारगिल विजय दिवस पर घाटशिला ओवरब्रिज के समीप शहीद दिलीप बेसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस करोड़ों देशवासियों के सम्मान के विजय का दिन है. यह सभी पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है. जिन्होंने आसमान से भी ऊंचे हौसले और पर्वत जैसे फौलादी दृढ़ निश्चय से अपनी मातृभूमि के कण-कण की रक्षा की. वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के दम पर दुर्गम पहाड़ियों पर फिर से तिरंगा फहराया गया. भारतीय सशस्त्र बलों ने वर्ष 1999 में करगिल में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पहाड़ियों पर कब्जा करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल दिया था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kargil-victory-day-celebrated-at-shanti-juniors-pre-school/">चाईबासा

: शांति जूनियर्स प्री स्कूल में मना करगिल विजय दिवस

ये थे उपस्थित

मौके पर मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, उप मुखिया सुजन मन्ना, सुबोध सिंह, मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुखेंन दास,भाजयुमो जिला मंत्री प्रदीप साव,आदित्य सोनी, साहिल आनंद, रिकी दे, सोमनाथ टुडू, सोमू डे, दीपंकर दत्त, आकाश दास, देबशीश धवलदेव, सुभम नायक, सबेंदु पतर, आलोक सिंह, शुभम नायक, सोमू दे, दीपांकर दत्त, सुबेंदु पातर , आलोक सिंह, आकाश दास, कृष्णा मोहन, पिजुश पाल, अजय कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-bus-service-for-college-girls-will-start-again/">जमशेदपुर

: कॉलेज छात्राओं के लिए टाटा मोटर्स की बस सेवा पुनः होगी शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही