Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बड़ाजुड़ी में टुसू मेला आयोजित, काशीडांगा के टुसू प्रतिमा को मिला प्रथम पुरस्कार

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जन जागरण समिति बड़ाजुड़ी की ओर में रविवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थी. काशीडांगा के टुसू को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये नगद राशि प्रदान किया गया. झांटीपहाड़ी के टुसू को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये दिए गए. जबकि सांड़पूरा के सोनू मुर्मू को तृतीय पुरस्कार 4000 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार बड़ाजुड़ी निचेपाड़ा के टुसू को 3000 रुपये व लखनडीह के टुसू को पंचम पुरस्कार के रूप में 2000 रुपये प्रदान किया गया. वहीं बूढ़ी गांड़ी नृत्य में लेदा की टीम को प्रथम जबकि चुकरीपाड़ा की टीम को द्वितीय पुरस्कार मिला. सभी को पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया. इस मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया रायश्री सामाद,पंसस छायारानी साव, संजय तिवारी, मुकेश भकत, रतिकांत भकत, रमेश बास्के, सुबल भकत, कंचन भकत समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-one-youth-killed-two-injured-in-a-collision-between-two-bikes-on-the-main-road-of-kalapathar-village/">घाटशिला

: कालापाथर गांव के मुख्य सड़क पर दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही