Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बड़ाजुड़ी नव युवा संगठन के तत्वावधान में टुसू मेला का आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बड़ाजुड़ी नव युवा संगठन के तत्वावधान में गुरुवार को माटीगाड़ा में एक दिवसीय टुसू मेला का आयोजन किया गया. मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थीं. सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमाओं को जिला परिषद सदस्य एवं अतिथियों ने पुरस्कृत किया. धारागिरी के तुलसी सिंह को प्रथम, कांकड़ीशोल के राकेश कर्मकार को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार छत्तरडांगा के प्रताप सिंह को प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : औद्योगिक">https://lagatar.in/inauguration-of-industrial-tailoring-training-general-manager-said-women-will-get-a-chance-to-join-self-employment/">औद्योगिक

सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ, महाप्रबंधक बोले- महिलाओं को स्‍वरोजगार से जुड़ने का म‍ि‍लेगा मौका

टुसू मेला झारखंड की सांस्कृतिक विरासत है - देवयानी मुर्मू

मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि टुसू मेला झारखंड की सांस्कृतिक विरासत है. इसी संस्कृति के कारण देश-विदेश में राज्य की पहचान है. उन्होंने कहा कि टुसू मेला प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है. इस मौके पर हरबल्लभ भकत, ललित कृष्ण भकत, रुद्र नारायण सिंह, कर्ण चंद्र भकत, शुभांकु भकत, घासीराम भकत, सदानंद भकत, रतिकांत भकत, सनातन भकत, गोकुल भकत समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही