Search

 
 
 

घाटशिला : चेंगजोड़ा कालचित्ती सड़क पर 50 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पुलिस अवैध देसी शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चला रही है. शुक्रवार को अमाईनगर में अभियान चलाकर अवैध रुप से चल रहे शराब भट्ठी को ध्वस्त किया था, वहीं शनिवार को घाटशिला थाना क्षेत्र के चेंगजोड़ा कालचित्ति सड़क पर 50 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो युवक को घाटशिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक के पास से बाइक भी बरामद की गई है. गिरफ्तार युवक हीरागंज निवासी शिव कुमार सिंह और सरहुल महतो केंदगाडांगा गांव का रहने वाला है. इस संबंध में घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/loyola-school-platinum-jubilee-celebrations-father-pius-fernandes/">जमशेदपुर:

लोयोला स्कूल के प्लेटिनम जुबली पर एलुम्नाई एसोसिएशन ने की डेंटल क्लिनिक की शुरुआत
इस क्रम में अमाईनगर में अभियान चलाकर अवैध रुप से चल रहे कई अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया था. शनिवार को शिव कुमार सिंह और सरहुल महतो झोला में भरकर शराब ले जा रहे थे. पुलिस ने बाइक रोककर चेक करना चाहा तो वे लोग भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा. पूछताछ के बाद न्यायालय में उपस्थित कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता, सअनि अजीत कुमार सिंह, हवलदार गोविंद बैठा, रविश कुमार, शिवरतन गुप्ता एवं गोपाल प्रसाद शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही