Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एनएच 18 जैन पैलेस के समीप दो बाइक की भिड़ंत, तीन घायल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के एनएच- 18 स्थित जैन पैलेस के समीप बुधवार रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए. घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. तीनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद पिरू टुडू नामक युवक को चिकित्सक द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया है. जबकि अन्य राहुल मुर्मू एवं किशोर भगत को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है.

तीनों को आई है गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के माहलेडीह निवासी पिरु टुडू और राहुल मुर्मू किसी काम से बुधवार की शाम पावड़ा गांव गए थे. लौटने के क्रम में उसकी बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से हो गई. इस दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही