Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रानी सती दादी का दो दिवसीय उत्सव दो मई से

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : घाटशिला के रानी सती दादी के मंदिर में दो मई से दो दिवसीय महोत्सव आयोजित होगा. इसको लेकर नेताजी नगर भवन में शनिवार को दादी परिवार ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी. बताया गया कि दो मई को रानी सती दादी मंदिर में मेहंदी उत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा. मेंहदी उत्सव शाम 5:00 बजे से लेकर रात्रि के 8:00 बजे तक चलेगा. मेहंदी उत्सव के साथ साथ मनोज शर्मा द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजित होगा. रात्री में प्रसाद का वितरण भी होगा. कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को 601 महिलाओं द्वारा महा मंगल पाठ आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-entrance-examination-of-jawahar-navodaya-vidyalaya-was-held-at-three-examination-centers/">घाटशिला

: तीन परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई
महामंगल पाठ के बाद 13 तरह के जगरा उत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर नारायणी सेना द्वारा 451 चुनरी राणी सती दादी को चढ़ायी जायेगी. इस कार्यक्रम का आयोजन दादी परीवार घाटशिला की ओर से किया जायेगा. इसमें नारायनी सेना और मारवाड़ी महिला समिति सहयोग करेगी. संवाददाता सम्मेलन में सुनील जैन, ललीत अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, विकास आनंद, राम बाब अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सिंपल अग्रवाल, रेखा जैन, सुजाता अग्रवाल, नितु गोयल, प्रिया अग्रवाल,उषा अग्रवाल, रश्मिता अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही