Search

 
 
 

घाटशिला : दो दिवसीय गैर आवासीय एसएमसी का प्रशिक्षण शुरू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बोर्ड मध्य विद्यालय में दो दिवसीय गैर आवासीय एसएमसी प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ. विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर व टीका लगाकर स्वागत किया. विद्यालय के उपाध्यक्ष काजल सिंह और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका बिमला सेकुन्दा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. प्रशिक्षण में प्रबंध समिति के कार्य एवं दायित्व, शिक्षा के अधिकार अधिनियम एवं बाल सुरक्षा, नई शिक्षा नीति, विद्यालय संचालन में सामुदायिक भागीदारी के बारे में बताया गया. टाटा ट्रस्ट के फील्ड को-ऑर्डिनेटर पार्थ सारथी मान्ना और जगदीश सुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अल्पना दत्ता, काजल सिंह, हेमंत मानकी, सीमा बागती, सुमित्रा सीट, वर्षा नामता, सरला नामता, राजू बेहरा, लखन कालिंदी, विश्वनाथ भद्व, पिंकी सिंह, बाल संसद सदस्य पूर्णिमा गोराई, सीआरपी काली कृष्ण घोष, शिक्षिका सुतापा भट्टाचार्य एवं सविता महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-janata-darbar-will-be-organized-on-13th-september-in-mp-office/">बहरागोड़ा

: सांसद कार्यालय में 13 सितंबर को आयोजित होगा जनता दरबार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही