Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मॉडल स्कूल के दो छात्र तंबाकू वारियर्स के रूप में सम्मानित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला मॉडल स्कूल के दो विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोस्टर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसके लिए गुरुवार को दोनों छात्रों को पुरस्कृत किया गया. "हमें भोजन चाहिए तंबाकू नहीं" विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में जिले भर के स्कूलों से कई बच्चों ने हिस्सा लिया था. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक अरूप कुमार महाकुड ने बताया कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम द्वारा 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्र पप्पू महतो एवं कक्षा सातवीं के मनीषा नायक को तंबाकू वारियर्स का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने बताया कि 1 से 20 मई तक ऑनलाइन पोस्टर पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई थी. इसमें दोनों छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया. इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के शिक्षक, छात्र- छात्राओं ने खुशी जाहिर की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-employees-of-health-and-wellness-center-refused-to-go-to-the-undertaking-of-ngo/">चाईबासा

: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मियों ने एनजीओ के अंडरटेकिंग में जाने से किया इंकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही