Search

 
 
 

घाटशिला : साइंस सर्च एग्जामिनेशन में विद्या मंदिर के दो छात्रों को राज्य स्तर पर मिला स्थान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : यूनिफाइड कौंसिल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक, नेशनल लेवल साइंस सर्च एग्जामिनेशन में संत नन्द लाल स्मृति विद्या मंदिर के दो छात्रों ने दूसरा एवं पंद्रहवां स्थान प्राप्त किया है. सुभेच्छा दत्ता एवं प्रतीक राज ने झारखण्ड राज्य में दूसरा एवं पंद्रहवां स्थान प्राप्त किया है. दोनों बच्चों को मंगलवार प्रार्थना सभा के दौरान प्राचार्य ने सम्मानित किया. प्रतीक अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पाने में सफल हुए हैं. यह परीक्षा छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान का आंकलन करने के लिए आयोजित की जाती है. इसमें प्रतिवर्ष लाखों छात्र भाग लेते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-university-act-ignored-in-jamshedpur-womens-university/">जमशेदपुर

: चक्रधरपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक गजराज सिंह चारण ने किया पदभार ग्रहण       

प्राचार्या ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

सम्पूर्ण राज्य में स्थान बना पाना सुभेच्छा व प्रतीक के लिए अनुपम उपलब्धि है. इन्हें स्वर्ण पदक के साथ ही प्रशंसा प्रशस्ति -पत्र प्रदान किया जाएगा. मौके पर प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर मैनेजर प्रसेनजीत कर्मकार, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को बेहतर भविष्य की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी. इस प्रतियोगिता को विद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित करने में औलम्पियाड प्रभारी स्वराज राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-all-round-development-of-society-will-happen-only-through-education-nk-chowdhary/">बेरमो

: शिक्षा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकास : एनके चौधरी          
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही