Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : हाथी के हमले में चाकदोहा एवं छोटाजमुना गांव के दो ग्रामीण घायल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. बताया कि सोमवार को हाथी के हमले में दो ग्रामीण घायल हैं. एक जनवरी की शाम को बांकी पंचायत के दुबराजपुर गांव के निकट जंगल से निकल कर हाथियों का झुंड लेदा गांव होते हुए बांधडीह एवं कालापाथर मौजा में प्रवेश कर गया. जहां भादुआ पंचायत अन्तर्गत छोटा जमुना गांव निवासी बास्ता सोरेन फसल को बचाने के क्रम में हाथी की चपेट में आ गया. हाथी ने उसे पैरों से कुचल दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन कीचड़ अधिक होने के कारण हाथी के चंगुल से जैसे-तैसे जान बचायी. उनको बचाने के लिए दौड़े बांकी पंचायत अंतर्गत चाकदोहा गांव निवासी पुरनो चंद्र हेम्ब्रम को भी हाथियों ने घायल कर दिया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-blood-man-saluja-inaugurated-eye-checkup-center-on-his-birthday/">बोकारो

: ब्लड मैन सलूजा ने अपने जन्मदिन पर नेत्र जांच केंद्र का किया उद्घाटन
छोटा जमुना गांव पहुंचकर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और मुखिया फागु सोरेन ने घायल वास्ता सोरेन का हालचाल जाना. वन विभाग के पदाधिकारियों ने विभाग के वाहन से बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला ले गए. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि सभी को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. मुखिया फागु सोरेन ने बताया कि क्षतिपूर्ति हेतू किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया गया है. घायल वास्ता सोरेन को ले जाने के लिए ग्राम प्रधान अनंत सोरेन ने एम्बुलेंस के लिए 108 नंबर पर डायल किया. लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-fire-broke-out-in-a-closed-shop-in-situ-bazar-of-ichagarh/">चांडिल

: ईचागढ़ के सितु बजार में बंद दुकान में लगी आग
एंबुलेंस नहीं मिलने से ग्रामीणों में तीव्र रोष देखा गया. उसके बाद विभाग के पदाधिकारियों ने अपने वाहन से घायल को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लेकर चले गए. रतजगा करते हुए ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को गंधनिया, बल्लाम, आसना, काठशोल, कुदाकोचा होते हुए दुमाह जंगल की ओर खदेड़ दिया. इस मौके मुखिया फागु सोरेन,ग्राम प्रधान अनंत सोरेन,हरिहर हेम्ब्रम,वन विभाग के पदाधिकारी शिवचरण हेम्ब्रम,अमित सेन महतो, कृष्णा टुडू मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही