Search

घाटशिला: कांग्रेस से दो साल की जुदाई 20 साल के वनवास समान: बालमुचू

Ghatshila: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू कांग्रेस में वापसी के बाद बुधवार को चाकुलिया प्रखंड का दौरा कर पुराने कांग्रेसियों से मिलकर संगठन विस्तार पर चर्चा की. कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पार्टी कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस में वापसी दो वर्ष बाद हुई है और ये दो वर्ष उनके लिए 20 वर्ष के वनवास समान था. उन्होंने पार्टी के आला कमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जिस भरोसे और उम्मीद से पार्टी में दोबारा जिम्मेदारी दी है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. ग्रामीण क्षेत्र में भी युवाओं को पार्टी से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्र में भी संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें: कोरोना">https://lagatar.in/corona-alert-corona-towards-the-end-in-jamshedpur-active-case-reached-745/">कोरोना

अलर्ट : जमशेदपुर में समाप्ति की ओर कोरोना, एक्टिव केस 745 पहुंचा

केन्द्र सरकार का बजट निराशाजनक

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह निराशाजनक है. यह बजट में किसी प्रकार से सकारात्मक बजट नहीं है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें थी, पर लोगों को निराशा ही हाथ लगी है. यह बजट मिड्ल क्लास, कृषक और छोटे व्यापारियों को दरकिनार कर बनाया गया है. देश में बेरोज़गारी की दर काफी बढ़ी है और सरकार के इस बजट में बेरोज़गारी दर कम करने में कोई पहल नहीं की गई है. इस अवसर पर अभय महंती, अनिल मिश्रा, रविन्द्र नाथ मिश्रा, रामाकांत शुक्ला, अभिषेक मिश्रा,विक्रम सिंह चौहान,अंशु मिश्रा,मिनी बेरा समेत अन्य उपस्थित थे. इसके पूर्व उन्होंने घाटशिला का दौरा किया. कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इसे भी पढ़ें:संसद">https://lagatar.in/rahul-said-in-parliament-%e2%80%8b%e2%80%8bdouble-a-variant-spread-in-indias-economy-adani-ambani-everywhere/">संसद

में बोले राहुल – भारत की इकोनॉमी में ‘डबल A वैरिएंट’ फैला, हर जगह अडानी-अंबानी!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//