Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल, एक एमजीएम रेफर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के शामका गांव के समीप गोटाशिला सड़क पर गुरुवार को दो युवक स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ मीरा मुर्मू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में से एक कन्हाई मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. डॉ मीरा मुर्मू ने बताया कि कन्हाई की आंख के नीचे गंभीर चोट लगी है. घटना के संबंध में घायल सनातन मुर्मू ने बताया कि वह अपने घर मटियाबांधी से कन्हाई मुर्मू को उसके घर घाटशिला के धरमबहाल चुनूडीह गांव पहुंचाने स्कूटी से जा रहा था. अचानक शामका गांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वे लोग घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-drinking-water-crisis-in-community-health-center-due-to-transformer-failure/">चाकुलिया

: ट्रांसफार्मर खराब होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल संकट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही