Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एसडीओ के नेतृत्व में चार बालू लदा हाईवा कीताडीह सड़क से किया गया जब्त

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कीताडीह सड़क पर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की टीम ने बालू लदा चार हाइवा एवं कोयला लदा तीन वाहनों को जब्त कर मऊभंडार ओपी के हवाले कर दिया. इस संबंध में अंचलाधिकारी राजीव कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि माइनिंग ऑफिसर सुबोध कुमार सिंह के लिखित बयान पर मऊभंडार ओपी में जांच उपरांत मामला दर्ज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-block-development-officer-held-a-meeting-with-maids-gave-many-instructions/">बहरागोड़ा

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की सेविकाओं संग बैठक, कई निर्देश दिए
उन्होंने कहा कि बालू लदा हाईवा चालक के पास कोई वैध कागजात नहीं मिलने के कारण उसे जब्त किया गया है. साथ ही उसी रास्ते से 3 बड़े ट्रक पर कोयला लेकर पोटका जा रहा था 16 चक्का ट्रकों को संदेह के आधार पर रोका गया है. जांच उपरांत कागजात सही पाने पर कोयला लड़ा ट्रकों को छोड़ा जा सकता है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. मौके पर मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार के अलावा अन्य कई पुलिस जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही