Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सोराडाबर गांव में शहीद रघुनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के बराजुडी पंचायत अन्तर्गत सोराडाबर गांव में शहीद रघुनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण मंगलवार को किया गया. विधायक रामदास सोरेन, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से मूर्ति का अनावरण किया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि शहीद रघुनाथ सिंह ने अंग्रेजों के दमनकारी नीति के खिलाफ विद्रोह किया था. मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. लेकिन आज भी शहीद रघुनाथ सिंह का सपना पूरा नहीं हुआ है. बाहरी लोग आज भी झारखंडियों का शोषण कर रहे है. झारखंड के आदिवासी और मूलवासी को हक और अधिकार मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjp-demands-action-against-those-who-break-the-statues-of-martyrs/">मुसाबनी

: भाजपा ने शहीदों की प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने आदिवासी समाज के एकजुटता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रघुनाथ सिंह ने अपने पिता और दादा से प्रेरणा लिया था, उसी प्रकार युवा पीढ़ी शहीद रघुनाथ सिंह की जीवनी से प्रेरणा लें. जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह ने कहा कि समाज के लोगों का शिक्षित होना जरूरी है. शिक्षित होने पर ही ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत होंगे. कार्यक्रम का आयोजन वीर शहीद रघुनाथ सिंह क्लब सोराडाबर और आदिवासी भूमिज मुंडा महाल के तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, असित सिंह सरदार, लालमोहन सिंह, पोलटू सरदार, विजय सिंह, सुकुमार सिंह, बिरेन सिंह, दीपक सिंह, रुद्र नारायण सिंह, अजय सिंह, कान्हू सिंह, सम्भु सिंह, रतिलाल सिंह, सुधीर सिंह, गुरुचरण सिंह, राममोहन सिंह, वकील हेम्ब्रम, काजल डॉन, रायसेन सोरेन, विकास मजुमदार, कालीपद गोराई, मानिक सरदार, मनसा राम सिंह, रंजीत सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही